Dedicated to Phulle Ambedkar Ideology
For the Mulniwasi Bahujans- By the Mulniwasi Bahujans
Mn. Subhash Jangra
President, PPID (Haryana)
Agitation against system & haryana govt.
"अंबेडकरवाद" अंबेडकर की विचारधारा तथा दर्शन हैं। स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा, बौद्ध धर्म, विज्ञानवाद, मानवतावाद, सत्य, अहिंसा आदि विषय अंबेडकरवाद के सिद्धान्त हैं। छुआछूत को नष्ट करना, वंचितों में सामाजिक सुधार, भारत में बौद्ध धर्म का प्रचार एवं प्रचार, भारतीय संविधान में निहीत अधिकारों तथा मौलिक हकों की रक्षा करना, एक नैतिक तथा जातिमुक्त समाज की रचना और भारत देश प्रगति यह प्रमुख उद्देश्य शामिल हैं। इसके अलावा उनका सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान मौलिक अधिकारों, मज़बूत केंद्र सरकार और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के क्षेत्र में था। अंबेडकरवाद सामाजिक, राजनैतिक तथा धार्मिक विचारधारा हैं।
पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) मूलनिवासी बहुजन समाज के महानतम नायकों की विचारधारा को लेकर चलने वाली एकमात्र लोकतान्त्रिक राजनीतिक पार्टी है जो फुले अम्बेडकर विचारधारा से ओत- प्रोत है जिसका मुख्य उद्देश्य मूलनिवासी बहुजन जोकि भारत देश के बहुसंख्यक लोग है उनको इस देश का शासक वर्ग बनाना और 2018 में स्थापना के बाद बड़ी तेजी से पूरे भारत में अपना प्रचार और प्रसार करने में सरगर्म है। बाबा साहेब को लोकतंत्र पर पूरा भरोसा था उनका मानना था कि लोकतंत्र का महत्व केवल राजनीतिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में भी है। इसके लिये लोकतंत्र को समाज की सामाजिक परिस्थितियों में व्यापक बदलाव लाना होगा, अन्यथा राजनीतिक लोकतंत्र यानी 'एक आदमी, एक वोट' की विचारधारा गायब हो जाएगी। केवल एक लोकतांत्रिक समाज में ही लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना हो सकती है, इसलिये जब तक भारतीय समाज में जाति की बाधाएँ मौजूद रहेंगी, वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना नहीं हो सकती। इन्ही बातों को समक्ष रखते हुए संविधान सम्मत जाति विहीन "मूलनिवासी बहुजन समाज की सरंचना" और उसे भारतीय लोकतंत्र का शासक वर्ग बनाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है आइए हम सब मिलकर जातिवादी राजनीति से बाहर निकलकर संविधान अनुरूप नए भारत का निर्माण करें जहाँ सबको संविधान अनुरूप सबके सामाजिक, आर्थिक तथा मौलिक अधिकार सुरक्षित होंगे। इस विचार को फलीभूत करने के लिए आइए पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के साथ जुड़कर नए भारत का निर्माण करें।
जय भीम! जय मूलनिवासी! जय भारत! जय संविधान!
मू. सुभाष जांगड़ा
प्रदेशाध्यक्ष
पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक), हरियाणा



